logo

झारखंड भाजपा के नेता राज्य में अपने अस्तित्व की करें चिंता- शहजादा अनवर

01149.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड भाजपा के नेता राज्य में अपने अस्तित्व की चिंता करें विपक्षी पार्टियों की बैठक पर बिना तथ्य के प्रतिक्रिया देना उनको शोभा नहीं देता है। यह बातें पटना में आयोजित विपक्षी दलों की हुई बैठक को लेकर भाजपा के नेताओं द्वारा दिए गए बयान को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कही। उन्होंने कहा कि यह बैठक अपने आप में ऐतिहासिक अभूतपूर्व और असाधारण रही है। इससे पहले भी विपक्ष की बैठकें हुईं। लेकिन पहली बार इतने बड़े पैमाने पर राजनीतिक दलों के साथ उनके शीर्ष नेताओं ने भाग लियाभारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में चला जा रही है सरकार के द्वारा जिस प्रकार से देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। संवैधानिक मूल्यों को तार-तार किया जा रहा है। भय का माहौल बनाया जा रहा है, वैसे परिस्थिति में विपक्षी पार्टियों का एक साथ आना अपने आप में एक बड़ी बात और बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है।

भाजपा उनके सहयोगियों के चेहरे की रंगत उड़ी
शहजादा अनवर का कहना है कि
तमाम वैचारिक मतभेदों और अपने राज्य के राजनैतिक बाध्यताओं के बावजूद भाजपा और केन्द्र सरकार के विरोध में निर्णायक संघर्ष के लिए विपक्षी पार्टियों का एकमत होना बहुत ही सुखद समाचार है। बैठक के सफल आयोजन के उपरांत जिस प्रकार की प्रतिक्रिया भाजपा और उसके सहयोगी दलों के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं के द्वारा दिया जा रहा है। वह उनकी हताशा और बेचौनी को दर्शाता है। वास्तविकता तो यह है कि बैठक की सफलता से भाजपा और उनके सहयोगियों के चेहरे की रंगत उड़ी हुई है।

विपक्ष नहीं छोड़ेगा कोई कसर
आगामी जुलाई महीने में शिमला होने वाली प्रस्तावित बैठक को लेकर शहजादा अनवर ने कहा कि इसमें विपक्षी एकजुटता का ठोस स्वरूप और भावी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में स्पष्ट रणनीति बना ली जाएगी। 2024 में केंद्र की सत्ता से भाजपा की विदाई के लिए विपक्ष कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N