द फॉलोअप डेस्क
लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने अपने सवाल के जरिए विधानसभा में आरोप लगाया कि धान क्रय की प्रक्रिया में बिचौलिए हावी हैं। व्यवस्था पर भारी पड़ रहे हैं। किसानों से धान का क्रय नहीं हो रहा। उन्होंने चतरा जिले के रामपुर पैक्स में विनोद गुप्ता, उनकी पत्नी सोनी गुप्ता और कई अन्य बिचौलियों का नाम भी लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि धान क्रय का फर्जी रसीद काटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान क्रय के लिए रजिस्टर्ड किसानों को क्रम से मेसेज नहीं भेजा जा रहा। एक उदाहरण के रूप में क्रम संख्या एक को मेसेज किया जा रहा है तो फिर क्रम संख्या 19 को। बीच के रजिस्टर्ड किसान गायब हो जा रहे हैं। पैक्स द्वारा धान क्रय कर स्कूल में रखा जा रहा है।
.jpeg)
हालांकि विभागीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इस तरह के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि डीसी से जांच करायी गयी है। कोई गड़बड़ी नहीं पायी गयी। धान क्रय में बायोमैट्रिक सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। कई अन्य तकनीकी चीजें हैं, जिससे गड़बड़ी की आशंका बहुत कम हो जाती है। हालांकि जनार्दन पासवान द्वारा गड़बड़ी संबंधी तथ्य उपलब्ध कराने और बार बार आरोप लगाये जाने पर मंत्री ने पूरे मामले की जांच कराने की घोषणा की।
