logo

जामताड़ा के दो भाईयों ने दूसरे राज्य के शख्स को ठगा, दोनों गिरफ्तार

JAMURA.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के पद्मनाभपुर साइबर थाना पुलिस की सूचना एवं संयुक्त अभियान में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव से दो शातिर साइबर अपराधियों को दबोचा गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गई कार्रवाई में दो सगे भाई अर्जुन मंडल और नकुल मंडल पकड़ गये हैं। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पद्मनाभपुर थाना में कांड संख्या 53/23 दर्ज है। 


केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर  ठगी 
दर्ज मामले के अनुसार हरीश कुमार टंडन नामक व्यक्ति के खाते से केवाईसी अपडेट करने के नाम पर दोनों भाईयों ने ठगी की है। पीड़ित व्यक्ति को अपने शातिर अंदाज में दोनों ने एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करवा दिया था। इसके बाद मोबाइल फोन हैक किया और खाते से 24999 उड़ा लिये। दोनों को गुरुवार को मेडिकल करवा लिया गया है। इसके बाद जामताड़ा कोर्ट में पेश किया गया और वहां से ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले गई। बता दें कि जामताड़ा को साइबर ठगों का गढ़ माना जाता है। अपनी ठगी के अलग-अलग हथकंडों के लिए जामताड़ा के ठग पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं।