logo

Ranchi : BJP ने राष्ट्रपति के पद को मुखिया का पद बना दिया- डॉ. इरफान अंसारी

A102.jpg

डेस्क: 
सोमवार को केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में ब्लॉक बिल्डिंग, जामताड़ा में 1 दिवसीय सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के माध्यम से सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को नष्ट करने का काम कर रही है।

देश के युवाओं को मनोबल टूट रहा है
इस योजना से देश के युवाओं का मनोबल टूट रहा है। राष्ट्रहितों की रक्षा तथा सेना के गौरवपूर्ण विरासत को लेकर पहले दिन से ही इस योजना का व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है। अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। मगर, मोदी सरकार हठधर्मिता अपना रही है जैसा काले कृषि कानून लाकर किया था। मोदी सरकार इस योजना को लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रह है। कठिन परिश्रम करने के बाद युवा देश की सुरक्षा करने के लिए सेना में भर्ती होते हैं, लेकिन मोदी सरकार युवाओं के परिश्रम पर पानी फेरने का काम कर रही है. जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रपति के पद को मुखिया का पद बना दिया! 
मोदी जी ने राष्ट्रपति के पद को भी मुखिया का पद बना दिया है। पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को कार्य नही करने दिया अब द्रौपदी मुर्मू जी के साथ भी ऐसा ही करेंगे मोदी जी। ये दलित-आदिवासी का अपमान है।