द फॉलोअप डेस्क
बहुप्रतीक्षित और विवादित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के आयोजन के लिए झारखंड अधिविद्य परिषद ने आवेदन आमंत्रित कर दिया। जैक द्वारा जारी विज्ञापन (24/2026) के अनुसार 21 अप्रैल 2026 से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। विज्ञापन के अनुसार 2024 में निकले विज्ञापन के बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन करना होगा। हालांकि उन्हें आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।

परीक्षा दो स्तर के होंगे। प्रारंभिक विद्यालय स्तर परीक्षा( कक्षा एक से पांच) और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर परीक्षा(कक्षा 6 से 8)। अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में बैठ सकेंगे। दोनों स्तर की परीक्षाओं के लिए ढाई घंटे का समय निर्धारित किया गया है। दृष्टि बाधित व दिव्यांगों को आधे घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह ऑब्जक्टिव होगा। इस परीक्षा में सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को कुल पूर्णांक का न्यूनतम 60 फीसदी, ओबीसी छात्रों को 55 फीसदी और एसटी, एससी और विशेष रूप से कमजोर एसटी समूह को न्यूनतम 52 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा।
