logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड में रुक-रुककर होती रहेगी बारिश, जानिए 3 दिनों के मौसम का हाल

झारखंड में रुक-रुककर होती रहेगी बारिश, जानिए 3 दिनों के मौसम का हाल

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में अगले 3 दिन तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। ऐसा मानसून की हवा की रफ्तार बढ़ने तथा हवा में नमी के कारण होगा। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि राजधानी रांची में गुरुवार को 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। गुमला के डुमरी में सबसे अधिक 70.8 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कुछ दिन पहले तक मानसून के कमजोर पड़ने से राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो गई थी। 


मानसून टर्फ की वजह से झारखंड में हो रही है बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि मानसून टर्फ के गुजरने से झारखंड में बारिश शुरू हुई है। जब तक बंगाल की खाड़ी में सिस्टम पूरी तरह से एक्टिव नहीं हो जाता, तब तक झारखंड में बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में एक जून से 11 जुलाई तक सामान्य से 53 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 1 जून से 11 जुलाई तक झारखंड में सामान्यत: 296.4 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस सीजन अब तक 138.9 मिलीमीटर ही बारिश हो पाई है। 


इन जिलों में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में शुक्रवार को उमस रहेगी। दिन में आसमान में बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज वर्षा की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पलामू,गढ़वा व लातेहार जिला में मौसम बादलों से भरा रहा। गुरुवार को बादल व धूप के बीच सूर्य निकलता रहा। शाम में बादल छा गए पर वर्षा नहीं हुई। इससे उमस की गर्मी बरकरार है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को मौसम बादलों से भरा रहेगा। वर्षा होने की संभावना है।

Tags - rain rain jharkhand rain in jharkhand monsoon jharkhand jharkhand weather