logo

पलामू में ब्लैक शीशा लगे वाहनों की हुई सघन जांच, एक्शन में दिखे नए SP

पलामू में ब्लैक शीशा लगे वाहनों की हुई सघन जांच, एक्शन में दिखे नए SP

पलामू:

भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर चल रहे सभी ब्लैक शीशा (काला फिल्म) लगे वाहनों को रोककर जांच की गई। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी ज्योति और डीएसपी राजीव यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों के काले शीशे मौके पर ही उतरवाए गए और वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में यातायात नियमों का पालन करें।

ब्लैक शीशा लगे वाहनों से क्या परेशानी!
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ब्लैक शीशा लगे वाहन अपराध को बढ़ावा देते हैं और सुरक्षा की दृष्टि से खतरा पैदा करते हैं। इसलिए ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

जांच अभियान की मॉनिटरिंग एसपी ने की
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी भी जांच अभियान की मॉनिटरिंग करते नजर आये। पदभार संभालते ही उन्होंने कहा था कि उनका फोकस जिले में अपराध नियंत्रण और शांति स्थापित करने पर रहेगा। पलामू में जारी जांच अभियान के दौरान पुलिस की मुस्तैदी साफ नजर आई। 

Tags - JharkhandJharkhand NewsPalamuPalamu SPPalamu NewsPalamu Police