logo

आनंद, उरांव व अन्य गैस एजेंसियों को सिलेंडरों की आपूर्ति का निर्देश

आनंद, उरांव व अन्य गैस एजेंसियों को सिलेंडरों की आपूर्ति का निर्देश

द फॉलोअप डेस्क
रांचीके उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से अनुमण्डल पदधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी कुमार रजत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि तथा उरांव गैस एजेंसी, आनंद गैस एजेंसी एवं अन्य गैस एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा तीनों गैस एजेंसियों की बैकलॉग की समीक्षा की। समीक्षा में यह पाया गया कि आनंद गैस एजेंसी में 6800 तथा उरांव गैस एजेंसी में 3733 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी लंबित है, जिनके डीएसी नंबर भी जनरेट किए जा चुके हैं। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे यथाशीघ्र उपभोक्ताओं को गैस की डिलीवरी सुनिश्चित करें। साथ ही, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि एजेंसियों को समय पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें, जिससे वितरण प्रक्रिया बाधित न हो।

Tags - Jharkhand Ranchi SDM LPG Gas Agency Meeting Backlog Delivery Consumer