logo

लुका छिपी खेल रही मासूम पुआल में फंस गई, आग लगने से जिंदा जली

tanda_thana.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चतरा में एक मासूम की अपने ही आंगन में तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना तब हुई जब माता-पिता शादी की खरीदारी के लिए बालूमाथ के बरियातू गए हुए थे। घर में मासूम अपने 2 भाई-बहनों के साथ छुपा-छुपी खेल रही थी। इसी दौरान आंगन में ही अल्बेस्टस के रूम में अचानक आग लग गई। रूम में पुआल रखा था। जिसमें बच्ची फंस गई और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मासूम के घर पर  चित्कार मच गई।


किसी तरीके के 2 बच्चों को बाहर निकाला गया
जानकारी के अनुसार मृतका के पिता का नाम आशीष साव है। वह अपने तीन बच्चों को घर में छोड़कर पत्नी के साथ मार्केटिंग के लिए बाहर गया हुआ था। घर में एक चाची थी, जो बाहर कहीं गयी हुई थी। बताया गया कि शनिवार की शाम तीनों नौनिहाल अपने घर में खेल रहे थे। यह घटना शनिवार की देर शाम की है। आंगन के सामने ही एक अल्बेस्टस के रूम में पुआल रखा हुआ था। जिसमें अचानक आग लग गयी। और नौनिहाल वहीं छुपा-छुपी खेल रही थी। इसी बीच पुआल में अचानक आग लग गयी और धुआं उठने लगा। तीन बच्चों में से दो किसी प्रकार बाहर निकल गए, पर तीन साल की बच्ची आग से घिर गयी। बाहर निकलने वाले बच्चे हल्ला तो मचाए पर तबतक देर हो गयी थी। 


आग कैसे लगी अबतक नहीं चला पता
वहीं, ग्रामीणों के अनुसार बच्चों के चिल्लाने पर और घर से धुआं निकलता देख अगल-बगल के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आशीष साव की 3 वर्षीय मासूम बच्ची पूरी तरह झुलस गई और उसकी मौत हो गयी। पुआल में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अबतक किसी को नहीं है। वहीं यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand news