logo

इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज का तबादला रोकने की मांग तेज

indo_danish_tool_room.jpg

सरायकेला-खरसावां
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम में सोमवार को सभी विभागों के विद्यार्थियों ने उग्र प्रदर्शन किया. छात्रों ने संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार से किसी भी फैकल्टी सदस्य को अंदर जाने नहीं दिया. छात्रों का कहना है कि संस्थान के प्लेसमेंट फैकल्टी इंचार्ज सुमित सिंह कोहली का अचानक तबादला कर दिया गया है. छात्रों के अनुसार, कोहली के नेतृत्व में प्लेसमेंट गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो रही थीं और कई विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए थे. ऐसे में उनका तबादला छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. छात्रों ने मांग की है कि प्लेसमेंट इंचार्ज का तबादला तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और सुमित सिंह कोहली को पुनः उसी पद पर पदस्थापित किया जाए.
मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
छात्रों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. खबर लिखे जाने तक संस्थान परिसर में छात्रों का प्रदर्शन जारी था और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। संस्थान प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

 

Tags - Adityapur indo Danish tool room indo danish tool room indo danish tool room protest indi danish tool room student protest placement incharge indo danish tool room latest adityapur news adityapur news updates