logo

पिपरवार में अंधाधुंध फायरिंग, ट्रक ऑनर गंभीर रूप से घायल

dnb1.jpg

चतरा
चतरा के कोयला क्षेत्र में अपराधियों अंधाधुन फायरिंग की है। जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित अशोका गोलंबर के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक ट्रक ऑनर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल की पहचान बेती गांव निवासी गेंदरा गंझु के 30 वर्षीय पुत्र बासुदेव गंझु के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पर सवार 5 से 6 अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने करीब 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


इसी दौरान एक गोली बासुदेव गंझु को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को बचरा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पिपरवार थाना पुलिस और CISF की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पास के जंगल की ओर फरार हो गए।

Tags - Jharkhand Chatra Piparwar firing truck owner injured police CISF