रांची
झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में विद्युत मंत्रालय से ऊर्जा संरक्षण से संबंधित जानकारी मांगी। प्रकाश के सवालों का जबाब देते हुए केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पाद नाइक ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण के मामले में भारत का प्रदर्शन दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ है। वर्ष 2010-19 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक ऊर्जा सघनता में सुधार 2% था, जबकि भारत के लिए यह 2.5% था। वर्ष 2021-2024 की अवधि के दौरान वैश्विक ऊर्जा सघनता में 1.3% का सुधार हुआ, जबकि भारत की ऊर्जा सघनता में 1.6% का सुधार हुआ। यह अनुमान है कि वर्ष 2024 में ही वैश्विक ऊर्जा सघनता में 1% का सुधार होने की उम्मीद है जबकि भारत की ऊर्जा सघनता में 2.5% का सुधार होने की उम्मीद है।
नाइक ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रमों में उद्योतगों के लिए निष्पादन, उपलब्धि और व्यापार, उपकरणों के लिए मानक और लेबलिंग स्कीम, उन्नत ज्योति बाय अफोर्डेबल एलईडीज़ फॉर ऑल (उजाला) स्कीम, ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे प्रमुख ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रमों में शामिल है।