logo

राशन कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी

silli2.jpg

रांची 

राज्य में इन दिनों राशन कटौती का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य के कई क्षेत्रों में इसका भारी विरोध-प्रदर्शन जारी है। इसी मामले में आज हजारों ग्रामीणों के साथ देवेंद्रनाथ महतो स्थानीय लोगों के साथ सिल्ली में आमरण अनशन पर हैं। महतो ने इस बाबत बताया कि ओपी प्रभारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से लिखित रिसीविंग प्राप्त करते हुए अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया है। बताते चलें कि बीते 3 अक्टूबर को सभी सक्षम पदाधिकारीयों की मौजूदगी में राशन कटौती के ठोस समाधान हेतु प्रखंड कार्यालय सिल्ली में वार्ता होना तय हुआ था। लेकिन यह वार्ता नहीं हुई। इसके विरोध में हजारों ग्रामीणों द्वारा प्रखंड कार्यालय घेराव किया गया। इसी दौरान देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में समस्या समाधान तक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का ऐलान किया गया है।