पश्चिमी सिंहभूम:
Jharkhand News: पत्नी ने लोहे की रॉड से सिर पर वारकर पति की हत्या (Women killed her Husband) कर दी। दंपति में भोजन करने के दौरान विवाद हुआ था। मामला पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum) के जराईकेला थानाक्षेत्र अंतर्गत तिरिलपोसी गांव का है। यहां गगराई टोला में सुमा गुड़िया और बालेमा गुड़िया के बीच भोजन करने के दौरान कहासुनी हुई थी। कहा जा रहा है कि मामूली कहासुनी अचानक बड़े विवाद में तब्दील हो गई और इसी बीच बालेमा गुड़िया ने पति सुमा गुड़िया के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया अत्यधिक ब्लीडिंग की वजह से सुमा गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है
घटना की जानकारी मिलते ही जराईकेला थाना पुलिस गगराई टोला पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस, इस बात की जांच में जुटी है कि दंपति मे किस बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के समय कोई और व्यक्ति मौजूद था या नहीं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड को जब्त कर लिया है।
पुलिस को मृतक के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने मृतक सुमा गुड़िया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस दंपति के बीच पुराने विवाद, तात्कालीन झगड़े और हत्या की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।