logo

साहिबगंज में दामाद ने ससुर को मारी गोली, वजह यह बताई जा रही

ेोेही1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मुरली खैरबन्नी मोड़ के समीप रविवार की रात दामाद ने ससुर को गोली मार दी। जिससे ससुर गंभीर से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, गोली पीठ में फंस गयी है। घटना लोगाई गांव की है। जिसे गोली लगी है उसका नाम सुबोल कर्मकार (55) है। बताया जा रहा है कि ससुर और उसके दामाद गंगा दास के बीच परिवारिक विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान ही दामाद ने ससुर को गोली मार दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी और तीनपहाड़ के थाना प्रभारी गुलशन गौरव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। राजमहल के थाना प्रभारी गुलाम सरवर अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के लिए खुद पुलिस वालों के साथ मौजूद थे। घटनास्थल पर पुलिस को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ा लिया।