logo

तीन पत्नियों के रहते चौथी शादी करने वाले थे वकील साहब, पत्नियों ने चखाया ऐसा मजा

ekpati.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कई बार लड़के शादी से डरते हैं। वह शादी के नाम से ही दूर भागने लगते हैं लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दवाब में एक लड़की से शादी कर ही लेते हैं। जिसके साथ अक्सर झगड़े, खटपट की बातें सामने आती ही रहती हैं। लेकिन रांची के सिविल कोर्ट में जो एक कहानी देखने-सुनने को मिली उस कहानी में तो मुख्य पात्र के हिम्मत की दाद देनी होगी। क्योंकि उस शख्स ने पहले ही तीन शादी कर रखी थी और अब चौथी शादी करने वाला था। इस शख्स का नाम है नईमुद्दीन उर्फ नूरी। जो पेशे से वकील हैं। रांची सिविल कोर्ट में वकील की उनकी पत्नियों ने शुक्रवार को जमकर धुनाई की। मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार नईमुद्दीन की दो पत्नियों का आरोप है कि उनके पति का अपनी जूनियर वकील के साथ नाजायज संबंध है। पत्नियों का कहना था कि उनका पति चौथी शादी करने वाला था। वहीं पीड़ित महिलाओं ने थाने में लिखित शिकायत भी दी है।


गाली गलौज से भड़के लोग
अधिवक्ता नईमुद्दीन से कोर्ट परिसर में मिलने उनकी पत्नी शहला तबस्सुम और शमा परवीन आई थी। बातचीत में क्रम में वकील अपनी पत्नियों के साथ अभद्रता करने लगा। महिला थाने में दी गई शिकायत में पत्नियों ने बताया है कि नइमुद्दीन अंसारी बातचीत के क्रम में गालियां देने लगे। जब लोगों की नजर उनपर गई तो वहां जितने भी वकील थे सब आक्रोशित हो गए। इसके बाद अंसारी की पत्नी और अन्य अधिवक्ताओं ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में इस मारपीट के मामले में समझौता भी हो गया है। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के सामने यह बात भी आई कि नईमुद्दीन की एक तीसरी पत्नी भी है।नईमुद्दीन की पहली पत्नी शहला तबस्सुम भी रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं. उनके साथ मारपीट होते देख सिविल कोर्ट के अन्य अधिवक्ताओं ने वकील नईमुद्दीन की पिटाई कर दी.इस दौरान रांची सिविल कोर्ट में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. कोर्ट परिसर में हुआ हंगामा शहरभर में चर्चा का विषय बन गया. वकील के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT