logo

जमशेदपुर में धर्मेंद्र सोनकर ने छठ व्रतियों के बीच बांटे चूल्हे और साड़ियां, हर साल जारी रहेगा सेवा कार्य

जमशेदपुर में धर्मेंद्र सोनकर ने छठ व्रतियों के बीच बांटे चूल्हे और साड़ियां, हर साल जारी रहेगा सेवा कार्य

जमशेदपुर: 
Jamsedpur News:
जमशेदपुर में छठ महापर्व के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र सोनकर की ओर से जरूरतमंद छठ व्रतियों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कदमा के शास्त्रीनगर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच नि:शुल्क चूल्हे, साड़ियां और छठ पूजा से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

छठ व्रतियों की सेवा सामाजिक जिम्मेदारी : धर्मेंद्र सोनकर
कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, स्वच्छता और समर्पण का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर छठ व्रतियों की सेवा करना केवल सहयोग नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को छठ पूजा की तैयारियों में मदद करना है, ताकि वे पूरे श्रद्धाभाव और सम्मान के साथ पर्व मना सकें। धर्मेंद्र सोनकर ने यह भी कहा कि हर वर्ष की तरह आगे भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का रहा सहयोग
इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में पप्पू सोनकर, बबलू झा, जितेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, बिपिन बिहारी, अवतार सिंह, मंगलेश, सुशील सिंह, शमीम गाढ़ी, करण सोनकर, बबलू सोनकर और विरू सोनकर सहित अन्य सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

Tags - Jamshedpur Chhath Puja Dharmendra Sonkar Jharkhand Congress Social Service