logo

पिता ने अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, विरोध पर कट्टे से मारकर किया लहूलुहान

पिता ने अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, विरोध पर कट्टे से मारकर किया लहूलुहान

गिरिडीह:

गिरिडीह के भोलापुर गांव में पिता ने अपनी प्रेमिका की शादी अपने बेटे से करा दी। शादी के  कुछ समय बाद जब बेटे को अपनी पत्नी का पिता से कथित अवैध संबंधों का पता चला तो उसने विरोध किया। विवाद बढ़ा तो पत्नी को तलाक दे दिया। आरोप है कि इससे नाराज पिता ने बेटे पर देशी कट्टे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना गिरिडीह के शाली पंचायत अंतर्गत भोलापुर गांव की है। पीड़ित युवक का नाम सिराज अंसारी है, जबकि आरोपी पिता मदिश अंसारी बताया जा रहा है। 

गांव में 4 बार पंचायती भी हुई थी
परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मदिश अंसारी ने कथित तौर पर बेटे सिराज को धोखे में रखकर उसकी शादी एक ऐसी युवती से करा दी, जिसके साथ उसके कथित अवैध संबंध हैं। शादी के बाद जब यह राज सामने आया तो परिवार में कलह शुरू हो गई। इस विवाद को सुलझाने के लिए कम से कम 4 बार पंचायती हुई। पंचायत की बैठक में  मुखिया, गांव के सदर, सेक्रेटरी और ग्रामीण शामिल हुए,  लेकिन विवाद का समाधान नहीं मिला। बताया जाता है कि पिता और पत्नी के अवैध संबंधों  से परेशान सिराज ने तलाक दिया तो पिता ने गुस्से में उसपर देशी कट्टे से हमला कर दिया।  हमले में खून से लथपथ सिराज जमीन पर गिर पड़ा। 

घटना की छानबीन में जुटी है पुलिस
वारदात को अंजाम देने के बाद पिता मदिश अंसारी फरार हो गया। घायल सिराज अंसारी को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल  ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी और घटना में हथियार के इस्तेमाल को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Tags - JharkhandSon Forced to Marry Father's GirlfriendGiridih NewsFather Son and Girlfriend