द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
30 नवंबर को लोकसभा में पेश होने वाले परिसीमन विधेयक पर झामुमो ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई सांसदों की बैठक के बाद दुमका सांसद नलिन सोरेन ने पार्टी का नजरिया साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि कुल सीटों की संख्या के अनुपात में एसटी सीटें बढ़ी तो झामुमो बिल के साथ होगा। अन्यथा झामुमो विरोध करेगा। वैसे उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए झामुमो विधेयक का अध्ययन करेगी।
.jpeg)