logo

बंगाल से झारखंड कैडर आईं IAS दीप्ति रोहिला, रामगढ़ में लेंगी ट्रेनिंग; पति सिद्धांत भी IAS अधिकारी हैं

ias7.jpg

द फॉलोअप, रांची
कैट न्यायालय नयी दिल्ली द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 2024 बैच की आईएएस अधिकारी दीप्ति रोहिला का कैडर पश्चिम बंगाल से झारखंड स्थानांतरित कर दिया गया है। केंद्र सरकार के आदेश के आलोक में झारखंड सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने आज दीप्ति रोहिला को 2024 बैच के अन्य प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण करने का आदेश जारी कर दिया। रोहिला को प्रशिक्षण के लिए रामगढ़ जिला आवंटित किया गया है। इसी जिले से उन्हें वेतन का भुगतान किया जाएगा। रोहिला ने झारखंड कैडर के 2024 बैच के आईएएस अधिकारी सिद्धांत कुमार के साथ शादी की है। सिद्धांत कुमार झारखंड कैडर के आईएएस हैं और रोहिला को पश्चिम बंगाल कैडर आवंटित हो गया था। शादी के आधार पर ही कैट ने पति-पत्नी को एक ही कैडर देने का आदेश दिया। इसी आधार पर दीप्ति रोहिला का कैडर पश्चिम बंगाल से झारखंड स्थानांतरित किया गया है।

Tags - Jharkhand IAS Deepti Rohila Siddhant Kumar cadre change from West Bengal to Jharkhand CAT order