द फॉलोअप डेस्क
दुमका के जामा थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव में पति-पत्नी ने आत्महत्या की कोशिश की। इसमें महिला की मौत हो गयी। वहीं पति को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय आलामुनी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं पति की पहचान 28 वर्षीय अमृत पुजहर के रूप हुई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले में यूडी केस दर्ज किया है।
विवाद के बाद की आत्महत्या की कोशिश
मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। इससे उन्हें एक बेटी भी है। दोनों साथ में नवाडीह गांव के बगल में स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करते थे। मंगलवार को दोनों काम कर घर लौटे। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को आत्महत्या की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की। इसमें दोनों की स्थिति भीगड़ने लगी। महिला किसी तरह छटपटाते हुए घर के बगल जंगल में चली गयी। जहां उसकी मौत हो गयी। वहीं पति भी घर में तड़पता रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत पीजेएमसीएच में भर्ती कराया, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
वहीं महिला का शव जंगल में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने जामा थाना की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया की पूरा मामला घरेलू विवाद का है। यूडी केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।