logo

हूल विद्रोह ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई दिशा : सुदेश महतो

sudesh42.jpg

रांची 

हूल दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष देश महतो ने कहा कि हूल विद्रोह केवल एक जनआंदोलन नहीं था, बल्कि जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए शुरू हुआ ऐसा ऐतिहासिक संघर्ष था, जिसने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सहित पूरे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।

शहीदों के त्याग और बलिदान देते हैं प्रेरणा

सुदेश महतो ने कहा कि सिदो-कान्हू सहित सभी अमर शहीदों का त्याग और बलिदान आज भी समाज को अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इससे पहले सुदेश महतो ने रांची के मोराबादी स्थित सिदो-कान्हू पार्क पहुंचकर शहीद महानायकों की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।

 

Tags - Hul DiwasSudesh MahtoAJSU PartySidho KanhoJharkhand News