logo

रायगढ़ के खोपोली में भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत

BUS2.jpg

द फॉलोअप डेस्क    

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में 15 अप्रैल शनिवार को अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां  सवारियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 29 से ज्यादा लोग घायल हो गए। लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। इस घटना की जानकारी रायगढ़ एसपी ने दी है।

यह भी पढ़ें: 17 को होने वाली कैबिनेट की बैठक में नियुक्ति नियमावलियों के संशोधन पर लगेगी मुहर

घटना में 29 लोग घायल

घटना के संबंध में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। रायगढ़ एसपी सोमनाथ घाड़गे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह करीब 4-4:30 बजे हुई। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से अब तक 29 लोगों को बचा लिया गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस एक संगीत मंडली को लेकर पुणे से जा रही थी मुंबई 

पुलिस के मुताबिक़ एक निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, जब वह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंगरोबा मंदिर के पास खाई में गिर गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस एक संगीत मंडली को लेकर पुणे से मुंबई जा रही थी पुलिस ने कहा कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाने की कोशिश की जा रही है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने जताया गहरा दुख

घटन की सूचना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने रायगढ़ के कलेक्टर और एसपी और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम से भी बात की। जानकारी के मुकाबिक मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा और घायलों का सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT