logo

"किडनी बेचकर पैसा लाओ" : होमगार्ड जवानों का कंपनी कमांडर पर संगीन आरोप, जानें मामला

a4313.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

होमगार्ड के कंपनी कमांडर ने कथित तौर पर एक जवान को किडनी बेचकर पैसा लाने को कहा। रांची के धुर्वा निवासी होमगार्ड जवान राजीव कुमार तिवारी ने लातेहार जिला के तात्कालीन कंपनी कमांडर और मौजूदा समय में  होमगार्ड निरीक्षक प्रकाश रंजन पर संगीन आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय और होमगार्ड मुख्यालय को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जवान राजीव कुमार तिवारी का यह भी आरोप है कि इस केस की जांच लंबित रहने के बावजूद दोषी अधिकारी को प्रोन्नति मिली। 

नियम विरुद्ध जाकर मनमानी का आरोप
राजीव कुमार तिवारी समेत अन्य होमगार्ड जवानों ने यह आरोप लगाया है कि प्रकाश रंजन ने लातेहार में कंपनी कमांडर के पद पर रहते  नियम  विरुद्ध जाकर मनमानी की। जवानों से ड्यूटी के एवज में रिश्वत मांगी। मना करने पर अपमानजनक व्यवहार किया। होमगार्ड जवानों  का दावा है कि प्रकाश रंजन ने  पैसे वसूलने के लिए यहां तक  कह दिया कि किडनी बेचकर पैसा लाओ। 

ड्यूटी नियमों की धज्जियां उड़ा दी गईं
राजीव कुमार तिवारी समेत अन्य होमगार्ड जवानों का आरोप है कि प्रकाश रंजन ने ड्यूटी वितरण के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए व्यापक पैमाने  पर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता की। लिखित शिकायत में कहा गया है कि कंपनी कमांडर प्रकाश रंजन ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर राजीव कुमार तिवारी और होमगार्ड जवान कुमुद रंजन चौबे के खिलाफ मनगढ़ंत आरोपों में केस दर्ज  करा दिया। इनका कहना है कि प्राथमिकी की वजह से उनका मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान हुआ। 

Tags - JharkhandHome GuardCompany CommanderLatehar