डेस्क:
मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में चिरुडीह गोलीकांड मामले में सुनवाई हुई। जस्टिस रंगून मुखोपाध्याय और जस्टिस अंबुज नाथ की बेंच ने मामले की सुनवाई की। हाईकोर्ट ने निचली अदालत से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, मामले में दोषी करार दिए गये पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने क्रिमिनल याचिका दायर की है। बता दें कि बड़कागांव के चिरुडीह में अधिग्रहित जमीन में खनन के खिलाफ योगेंद्र साव की अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी।

योगेंद्र साव को 10 साल की सजा
चिरुडीह गोलीकांड मामले में रांची सिविल कोर्ट ने योगेंद्र साव को 10 साल की सजा सुनाई है। योगेंद्र साव ने निचली अदालत के फैसले को कोर्ट में चुनौती है। इस मामले में बड़कागांव की पूर्व विधायक और योगेंद्र साव की पत्नी निर्मला देवी को भी कोर्ट ने दोषी करार दिया और सजा सुनाई। गौरतलब है कि फिलहाल योगेंद्र साव की बड़ी बेटी अंबा प्रसाद बड़कागांव से विधायक हैं।