logo

हेमंत सरकार की लूट, झूठ की पोथी का जनता के बीच करेंगे पर्दाफाश,13 अप्रैल‌‌ को सभी जिलों में आक्रोश मार्च- सुदेश महतो

AJSU7.jpg

द फॉलोअप डेस्क   

झूठ की पोथी पेश कर जनादेश हासिल करने वाली हेमंत सोरेन सरकार में लूट किस कदर हावी है, इसका पर्दाफाश जनता के बीच में जाकर करेंगे। सरकार की नीति, निर्णय और मंशा का कच्चा चिट्ठा भी खोलेंगे। ये बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने 27 मार्च सोमावर को पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में कही। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को संबंधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन साल में जनादेश के साथ बड़ा छल किया है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। मुख्यमंत्री ने नियोजन नीति के नाम पर अपना पॉलिटिकल एजेंडा सेट करने की कोशिश में सब कुछ उलझा कर रख दिया है। आगे उन्होंने कहा कि विशेष सत्र बुलाकर किसी भी दल का विचार नहीं सुना गया। विकास के तमाम मानकों पर झारखंड लगातार पिछड़ रहा है। साथ ही कहा कि विकास के तमाम मानकों पर झारखंड लगातार पिछड़ रहा है। सरकारी संरक्षण में लूट का बोलबाला है अराजकता का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं।‌ वहीं, सुदेश महतो ने कहा कि शासन-प्रशासन का वातावरण इतना बिगड़ चुका है कि इन बीस महीनों में राज्य का भारी नुकसान ही होगा। इसलिए राज्य हित में पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करें।

13 अप्रैल को सभी जिलों में आक्रोश मार्च

बैठक में आजसू पार्टी ने होने वाले कार्यक्रमों को लेकर व्यापक रूपरेखा तय की है। इसी सिलसिले में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन पंचायत लगायी जायेगी। इस दौरान पार्टी 13 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया। बताया गया की नियोजन नीति उलझाए रखने और वेकैंसी, परीक्षाओं, रिजल्ट के इंतजार में लाखों युवाओं के सपने से खिलवाड़ के खिलाफ यह आक्रोश मार्च असरदार होगा।

यह भी पढ़ें: धुर्वा में मंत्रियों के लिए बन रहे आवास का सीएम ने किया औचक निरीक्षण

आंदोलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा

- रिसर्च एंड डेटा एनालिसिस विंग का गठन करेगी आजसू पार्टी। ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी आजसू।

- 5 अप्रैल को रघुनाथ महतो शहादत दिवस समारोह का आयोजन।

- 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर जयंती का आयोजन सभी विस  क्षेत्रों में।

- 23 अप्रैल को राज्य स्तरीय सामाजिक न्याय यात्रा रांची में।

-  27 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति राज्य स्तरीय सम्मेलन भोगनाडीह,साहेबगंज में।

-  30 अप्रैल को अनुसूचित जाति राज्यस्तरीय सम्मेलन इटखोरी, चतरा में।

- 06, 07 एवं 08 अक्टूबर को केंद्रीय महाधिवेशन रांची में।.

जातीय जनगणना से नहीं भागे सरकार

पार्टी ने बैठक दौरान दो टूक कहा कि जातीय जनगणना से सरकार नहीं भागे, ओबीसी आरक्षण का यही सही मापदंड हो सकता है। बिना ट्रिपल टेस्ट सरकार ने पंचायत चुनाव कराया और अब नगर निकाय चुनाव में भी वह ट्रिपल टेस्ट से बचना चाह रही है। जबकि आजसू पार्टी सड़क से लेकर सदन में इस विषय पर अपनी आवाज मुखर करती रहेगी। साथ ही पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सर्वोच्च अदालत का भी रुख किया है।

महाधिवेशन से पहले एक लाख खड़े होंगे सक्रिय कार्यकर्ता

कार्यसमिति की बैठक में पार्टी प्रमुख ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अक्तूबर में होने वाले महाधिवेशन से पहले एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता खड़े किए जाएं, जो सांगठनिक और चुनावी मोर्चा पर पार्टी के लिए रीढ साबित होंगे। पार्टी का महाअधिवेशन 6 से 8 अक्टूबर तक रांची में होगा। इसके साथ ही संगठन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए जो काम बाकी है उसे टाइम फ्रेम के तहत पूरे करने को कहा गया है।

आम आदमी परेशान है, अफसरशाही हावी

इस मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ में एनडीए उम्मीदवार की जीत के साथ हेमंत सोरेन सरकार और यूपीए गठबंधन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम आदमी परेशान है। अफसरशाही हावी है। इन सवालों पर आगे बढ़कर सरकार के खिलाफ जनता को गोलबंद करना होगा। जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है। इस दौरान विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस , उमाकांत रजक समेत कई प्रमुख नेताओं ने भी बैठक में शामिल पदाधिकारियों को संबोधित किया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT