द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पर भीषण गर्मी से लोगों का काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में लोगों का सड़कों पर निकलना दुबर हो गया है। हवाएं जनता से लेकर जानवरों तक के लिए मुसीबत साबित हो रही है। लोग मानसून के इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि फेवरेबल कंडीशन नहीं मिलने के कारण मानसून सिलीगुड़ी-सिक्किम में आकर रूक गया है। वहां से आगे बढ़ नहीं पा रहा है। ऐसे में 14 जून तक लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को अभी गर्मी और झुलसाएगी।
दो-चार दिन देर से ही मानसून की होगी एंट्री
गौरतलब है कि झारखंड में मानसून की एंट्री 13 जून को होनी थी। पहले जिस हिसाब से मानसून आगे बढ़ रहा है। तय समय से दो दिन पहले तक मानसून ने केरल में दस्तक दी थी।वह तेजी से आगे बढ़ रहा थीा। ऐसे में संभावना जताई रही थी कि तय समय तक मानसून झारखंड में दस्तक दे देगा। लेकिन अब संभावना यह है कि दो-चार दिन देर से ही मानसून का प्रवेश राज्य में हो।
10 से 14 जून तक इन जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट
मौसम केंद्र रांची में अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में 10 जून से लेकर 14 जून तक राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और दुमका जिले में सीवियर हीट वेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार स्थानीय सिस्टम की वजह से इन जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा और वज्रपात की भी संभावना है।