logo

यह परिवर्तन यात्रा सिर्फ राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि झारखंडियों के सपने को पूरा करने वाली यात्रा हैः प्रधानमंत्री मोदी

सोूैोीग2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज हजारीबाग में परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आदिवासी जननायकों के साथ जैसा अन्याय किया गया वैसा अन्याय दूसरे किसी के साथ नहीं हुआ। कांग्रेस ने अपने परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवार की पहचान मिटा दी। आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार की बेटे-बेटी के नाम पर, सारी सड़कें, सारी इमारतें एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर। ऐसे परिवारवादी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया है। आज मुझे गर्व है कि हमारी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है। ये भाजपा है जिसने आदिवासी म्यूजियम बनाने का अभियान शुरू किया है। 


आज एक ओर केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए मेहनत कर रही है । दूसरी ओर झारखंड की सरकार झारखंड को विकास के पटरी से उतारने में लगी है। आज झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है झारखंड के विकास में सबसे बड़ा बाधा कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी है। झारखंड तभी आगे बढ़ेगा जब ये सरकार हटेगी। झारखंड तभी आगे जाएगी जब यहां परिवर्तन होगा। पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा का जनआंदोलन चल रहा है। ये परिवर्तन यात्रा केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं है।

ये झारखंड के विकास के लिए जन-जन के सपनों को पूरा करने के लिए एक संकल्प यात्रा है। इस यात्रा को झारखंड के लोगों को आशीर्वाद मिला है। स्नेह मिला है। इसे समाज के हर वर्ग का अपार जनसर्मथन मिला है। आज से झारखंड में परिवर्तन की शुरुआत हो गई है। झारखंड के विकास के लिए परिवर्तन, हर गरीब को घर मिले इसके लिए परिवर्तन,  हर घऱ जल का कनेक्शन मिले इसलिए परिवर्तन, भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए परिवर्तन, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा के लिए परिवर्तन, आदिवासी के अधिकारों के लिए परिवर्तन, महिलाओं की सुरक्षा के लिए परिवर्तन
 

Tags - Jharkhand visit PM PM Modi visit Hazaribagh visit PM Matwari Gandhi Maidan