logo

हजारीबाग में पीएम ने भरी हुंकार, बोले- JMM और कांग्रेस झारखंड में आदिवासियों को अल्पसंख्यक बनाना चाहती है

सोूैोीग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पीएम मोदी हजारीबाग के गांधी मटवारी मैदान में परिवर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा आज जेएमएम को वो लोग चला रहे हैं जो झारखंड की पहचान को बदलना चाहते हैं। झारखंड की सदियों पुरानी पहचान को मिट्टी में मिलाना चाहते हैं। कांग्रेस में बैठे इनके आका झारखंड में आदिवासी समाज को अल्पसंख्यक बनाना चाहते हैं। ये जानते हैं कि इन्होंने हमेशा आदिवासी समाज को ठगा है। इन्होंने कभी भी आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया है। इसलिए सत्ता में बने रहने के लिए लोग झारखंड में अपना एक नया वोट बैंक तैयार कर रहे हैं। झारखंड को बलि चढ़ाकर के ये वोट बैंक का खेल चल रहा है। झारखंड की विरासत को बलि चढ़ाना, झारखंड की अस्मिता को बलि चढ़ाना इस खतरनाक खेल का जीता जागता उदाहरण संताल परगना है। 


संथाल परगना में आदिवासी आबादी लगातार कम हो रही है वहीं दूसरी आबादी घुसपैठियों की आबादी बढ़ रही है। डेमोग्राफी में इतना तेज बदलाव आदिवासियों की हिंदुओ की घटती हुई आबादी। मैं आपसे पूछता हूं कि झारखंड में ये बदलाव आपलोगों को दिख रहा है या नहीं। घुसपैठिए यहां के जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं कि नहीं। झारखंड में आदिवासी समाज की बेटियां इनके निशाने पर हैं कि नहीं। आप सबको ये खतरा दिखता है आपको डेमोग्राफी में ये बदलाव दिखता है लेकिन सरकार को नहीं दिखता है। वो मानने को तैयार ही नहीं है कि झारखंड में जनसख्या संतुलन बिगड़ रही है। हाईकोर्ट इस गंभीर मामले में चिंता जता रहा है। लेकिन जेएमएम सरकार कोर्ट में हलफनामा दायर कर घुसपैठ से इनकार कर देती है। क्या ये लोग झारखंड की पहचान को सुरक्षित रख पाएंगे क्या। घुसपैठियों की बढ़ती आबादी आदिवासियों की घटती संख्या ये जेएमएम के सत्ता के भूख का नतीजा है। जेएमएम और कांग्रेस पूरे देश के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 


परिवर्तन यात्रा में एक संकल्प लिया गया है रोटी, बेटी, माटी हमें तीनों को बचाना है। ये झारखंड की लड़ाई सत्ता पाने की लड़ाई नहीं है। ये झारखंड की लड़ाई रोटी, बेटी, माटी बचाने की लड़ाई है। आप सब तैयार है ये लड़ने के लिए। यहां कुछ ही महीनों में बीजेपी सरकार बनेगी। और मैं झारखंड को गारंटी देता हूं कि झारखंड में जब बीजेपी की सरकार बनेगी तो रोटी, बेटी, माटी की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी जाएगी। जेएमएम अब झूठे वादों के बदौलत अपने आप को बचाना चाहती है जिन्होंने पांच साल तक जनता का हक छीना अब वो चुनाव में बड़े-बड़े वादे करके आपका भरोसा जीतना चाहती है। आपके आंख में धूल झोंकना चाहते हैं। झारखंड के लोगों को इन झूठ की दुकान वालों से सावधान रहना है। 


इन्होंने बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था वो वादा क्या हुआ। कांस्टेबल के भर्ती के नाम पर इतने सारे युवाओं की मौत हो गई। युवाओं को गुमराह करने वाली जेएमएम सरकार ने अंसंवेदनशीलता की सारी सीमाएं तोड़ दी। आप याद करिए इन्होंने महिलाओं को हर महीने चूल्हा भत्ता देने का वादा किया था कि नहीं। वो कहां गया। विधवा महिलाओं को हर महीने पेंशन की बात कही थी। बेटियों को शादी में 51 हजार रुपये सोने का सिक्का जैसे कितने ही वादे किये थे। फिर नये झूठ, नये वादे ये बांटने के लिए निकले हैं। झूठ की दुकान अब बार-बार नहीं चलेगी। झारखंड का विकास, आदिवासी समाज का कल्याण ये केवल भाजपा और एनडीए ही कर सकती है। हमने झारखंड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दिन रात काम किया है। हमारी सरकार में आदिवासियों को पहचान मिल रही है। 

Tags - PM Modi Modi ji Jharkhand Jharkhand News Jharkhand Latest News Hazaribagh PM Sabha