logo

सरकार के संरक्षण में होता है पेपर लीक, लाखों में बेचा जा रहा एक-एक पेपरः नरेंद्र मोदी

सोूैोीग2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज हजारीबाग के मटवारी गांधी मैदान में पीएम मोदी जनता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी वो पार्टी है जिसने आप सबके साथ मिलकर झारखंड राज्य के सपने को देखा भी उसे पूरा भी किया। अटल जी ने सरकार में आते ही शांति और सहमति से झारखंड राज्य बनाया था। हम झारखंड का विकास चाहते थे, हम आदिवासी समाज के सपनों को पूरा करना चाहते थे लेकिन इन सपनों को पूरा करने में हमारी लड़ाई किससे थी आरजेडी जैसी पार्टी से। आरजेडी के लोगों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना लिया। जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट होती थी। इस इलाके को इन्होंने अपराधियों, माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था। और आरजेडी वालों को दिल्ली से कांग्रेस वाले सह दे रहे थे। कांग्रेस इस पाप में बराबर की हिस्सेदार थी। इसलिए आरजेडी के लोग कहते थे कि झारखंड नहीं बनने देंगे और कांग्रेस पार्टी ये सुनिश्चित करती थी कि झारखंड की मांग कभी पूरी ना हो। आज मुझे अफसोस है कि जेएमएम भी कांग्रेस और आरजेडी के रंग में रंग गई है। ये पुरानी जेएमएम नहीं है। आज जेएमएम पर कांग्रेस का भूत सवार है। भाषा बदली, चरित्र बदला और अब झारखंड की आत्मा को ही बदलने चले हैं। 


आज जेएमएम सरकार झारखंड के विकास में बाधा बन गई है। कोई कल्पना कर सकता है कि जल-जंगल-जमीन के नाम पर वोट लेने वाले ऐसी खुली लूट करेंगे। आज प्रदेश सरकार में जमीन के दलालों की तूती बोल रही है। आप इनकी हिम्मत देखिए इन्होंने गरीब आदिवासियों की जमीन को लूटा, सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा। झारखंड में कोयले की खुली लूट चल रही है। ठेके पट्टे के नाम पर बालू की लूट हो रही है। जो खनिज झारखंड के विकास की पूंजी है उसकी भी लूट हो रही है। ये लोग गरीबों के नाम पर, आदिवासियों के नाम पर योजनाएं तो निकालते हैं लेकिन उसका पैसा खा जाते हैं। अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ये सब भ्रष्टाचार का ठिकाना बन गई है। प्रदेश सरकार के संरक्षण में यहां पेपर लीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं। लाखों रुपये में एक-एक पेपर बेचकर यहां के युवाओं का हक मारा जा रहा है। करोड़ों-करोड़ कमाए जा रहे हैं। पूरी सरकार भ्रष्टाचर में डूबी है। हमारे नौजवान साथियों के जीवन को पेपर लीक ने तबाह करके रखा है। 


आज जो झारखंड में सरकार चल रही है ये मेरे युवा भाई बहनों का भला नहीं कर सकती। केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है। ये गरीब का राशन का पैसा डकार रहे हैं। ये गरीब के पानी का पैसा हड़प रहे हैं। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार कर रहे हैँ। भ्रष्टाचार का ऐसा खुला खेल, पैसे की बंदरबांट यहां कांग्रेस के नेताओं के ठिकानों से सैंकड़ों करोड़ बरामद होता है। नेताओं के नौकरों के घरों से करोड़ो रुपये पकड़े जाते हैं। मैं इतने साल मुख्यमंत्री रहा, प्रधानमंत्री रहा लेकिन इतने सालों से सार्वजनिक जीवन में रहा लेकिन नोटों के  ऐसे ढेर नहीं देखे। मैंने तो सुना है अब जब इनकी विदाई होने वाली है तो भ्रष्टाचार की स्पीड भी बढ़ा दी है। औ स्कले भी बढ़ा दी है।  मुझे पता चला है पिछले दो हफ्ते में हजारों ट्रांसफर हुए हैं। लोग बता रहे हैं इस ट्रांसफर पोस्टिंग इनका बहुत बड़ा उद्योग है। ये ट्रांसफर पोस्टिंग के बाहने करोड़ो रुपये का खेल जेएमएम ने किया है। लेकिन मैं बता देता हूं कि ये खेल ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। जल्द ही झारखंड में सरकार बदलेगी और इस लूट का हिसाब भी होगा।