रांची
ज्ञानसिटी एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वाधान में फूड सेफ्टी को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राजधानी रांची में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, सौरव कुमार सिंह एवं खाद्य सुरक्षा कार्यालय के सहायक सजल कुमार श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर दीपू कुमार साव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मदन कुमार और ओम प्रकाश भी मौके पर उपस्थित थे। वहीं होटल व्यवसायी एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों के दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार और सौरव कुमार सिंह ने कहा कि फ़ूड सेफ़्टी ट्रेनिंग सभी को करना अनिवार्य है।

खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी
विशेष रूप से प्रतिष्ठानों के दुकानदारों को खाद्य सामग्रियों के खरीद बिक्री के समय साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर में FSSAI के ट्रेनर राकेश सिंह ने खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए हर हाल में इसका शत-प्रतिशत पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा भी हम सबों का दायित्व है। वहीं ज्ञानसिटी एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रोजेक्ट हेड रवि कुमार ने कहा कि सबों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों को साफ सुथरा रखना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि सफाई के बल पर विभिन्न रोगों से बचा जा सकता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मदन कुमार सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा।
