logo

2 लाख के इनामी कुख्यात विमलेश यादव को गुमला पुलिस ने धर लिया, इस मामले में था फरार

gumla_police1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला पुलिस ने कुख्यात अपराधी और 2 लाख के इनामी विमलेश यादव को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस कुख्यात अपराधी की कुंडली खंगाल रही है। विमलेश हत्या, लूट, डकैती और कई मामलों में फरार चल रहा था। उसपर बिहार में भी दर्जनों मामले दर्ज है। 


गुमला में नाम बदलकर रह रहा था विमलेश
गुमला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि  गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर अपराधी विमलेश यादव को गिरफ्तार किया है। विमलेश यादव बिहार के अलग-अलग जिलों में अपराध की घटना को अंजाम देकर झारखंड के गुमला में अलग नाम से रह रहा था। गुमला पुलिस ने बिहार के अरवल पुलिस से संपर्क कर और जानकारी ले रही है। विमलेश यादव एक गिरोह का संचालन करता था और गिरोह के जरिए बिहार और झारखंड में घटनाओं को अंजाम दिलवाता था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand news