logo

रांची के सभी सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में  25 मार्च को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का भव्य सत्रांत वार्षिकोत्सव

dcc2.jpg


द फॉलोअप डेस्क
कल 25 मार्च को रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सत्रांत वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कल उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजन्त्री एवं उपविकास आयुक्त रांची,  सौरभ कुमार भुवनिया तथा जिले और प्रखंड स्तर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी किसी न किसी विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में जिले के लगभग 2000+ विद्यालयों, 7000+ शिक्षकों तथा 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक और स्थानीय समुदाय एक साथ भाग लेंगे। जनप्रतिनिधिगण से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने- अपने क्षेत्र के विद्यालयों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो। यह कार्यक्रम से न केवल छात्रों की प्रतिभा को निखारेगा, बल्कि पूरे समाज को सरकारी विद्यालयों की बेहतरी के प्रति प्रेरित भी करेगा

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य:

- छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना

- मध्याह्न भोजन के माध्यम से पौष्टिक भोजन की निरंतरता बनाए रखना

- नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जीरो ड्रॉपआउट के लक्ष्य के साथ सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश दिलाना

- छात्रों को झारखंड की समृद्ध कला एवं संस्कृति से जोड़े रखना

- अभिभावकों तथा समाज में सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास बढ़ाना

कार्यक्रम में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमुख आकर्षण:

- झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्य एवं लोकसंगीत

- देशभक्ति गीत एवं नृत्य

- योग प्रदर्शन

- कुरीतियों को दूर करने, बाल विवाह, बाल श्रम आदि पर जागरूकता नाटक

- जिले एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों से हुए सकारात्मक परिवर्तनों पर प्रस्तुतियाँ

- नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जागरूकता से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tags - Jharkhand Ranchi government school session end annual festival DC Manjunath Bhajantri 25 March public representative