द फॉलोअप, रांची
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची के मुख्य द्वार से Ranchi Samaritans Round Table 244 द्वारा आयोजित "Freedom Drive 2026" को झंडी दिखाकर रवाना किया। विदित हो कि यह यात्रा "Freedom Through Education" (शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता) की थीम पर राँची से अयोध्या पहाड़ (पुरुलिया) तक प्रस्तावित है।
राज्यपाल ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता तथा समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना के निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास प्रेरणादायी हैं।
राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की पहलें समाज में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अधिकाधिक लोगों को सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
