logo

गढ़वा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने किया नाबालिग छात्रा का उत्पीड़न, POCSO एक्ट में केस दर्ज...

a4214.jpg

गढ़वा:

गढ़वा के केतार थानाक्षेत्र अंतर्गत एक स्कूली छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसी ताली मध्य विद्यालय का प्रधानाध्यापक है, जहां पीड़िता पढ़ती है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय ने कथित तौर पर नाबालिग पीड़िता के साथ स्कूल के ही एक कमरे में अश्लील हरकत की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, हालांकि, द फॉलोअप इसकी पुष्टि नहीं करता है। जानकारी मिली है कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर केतार थाना में आरोपी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं  में केस दर्ज किया गया है। शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी भी मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। 

इस घटना को लेकर शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया। विभाग के अधिकारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच करने पहुंचे। मामले में एसडीपीओ ने कहा कि पीड़ित छात्रा के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। 
 

Tags - GarhwaMolestationSchool GirlPrincipal Molest School GirlPOCSO