द फॉलोअप डेस्कः
19, 20 एवं 21 फरवरी 2025 को होनेवाले राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त रमेश घोलप ने जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। स्थानीय कलाकारों, राज्य स्तर के कलाकार एवं बॉलीवुड कलाकारों का चयन प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें राजकीय ईटखोरी महोत्सव के पहले दिन 19 फरवरी को सर्वप्रथम मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार हेमन्त सोरेन का आगमन, मंदिर दर्शन, पूजन एवं महोत्सव का उदघाटन, वहीं 04:30 बजे से 05:00 बजे संध्या तक विपिन मिश्रा एवं ग्रुप द्वारा शंख वादन एवं डमरू वादन, 05:00 बजे से 05:15 बजे तक न्यू झारखण्ड कला संगीत सृजन केन्द्र द्वारा नागपुरी नृत्य, 05:15 से 05:30 बजे तक नटराज कला केन्द्र चोगा, ईचागड छउ नृत्य, 05:30 बजे संध्या से 05:45 बजे तक नीरज डांस एकेडमी चतरा द्वारा डांस, 05:45 बजे से 06:15 बजे तक एवं 07:45 बजे से 08:15 बजे तक राजीव निगम द्वारा कॉमेडियन, 06:15 बजे से 07:45 तक चंदन तिवारी द्वारा भोजपुरी लोकगायिका, 08:15 बजे रात्रि से 10:15 बजे तक सलमान अली द्वारा बॉलीवुड गायन।
20 फरवरी
01:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक सेमिनार, 06:00 बजे संध्या से 06:15 बजे तक सुप्रिया कुमारी एण्ड ग्रुप द्वारा योगासन, 06:15 बजे से 06:30 बजे तक साक्षी प्रिया दुबे द्वारा लोकगीत, 06:30 बजे से 06:45 बजे तक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्कूल चतरा द्वारा डांस, 06:45 बजे से 07:00 बजे तक मानभूम सांस्कृतिक समिति, सरायकेला द्वारा पाईका नृत्य, 07:00 बजे से 08:00 तक रवि त्रिपाठी एण्ड ग्रुप द्वारा बॉलीवुड गायन, 08:00 रात्रि से 10:00 तक जॉली मुखर्जी द्वारा बॉलीवुड गायन।
21 फरवरी
11:00 बजे दिन से महोत्सव तक प्रदर्शनी, 06:00 बजे संध्या से 06:30 बजे संध्या तक वर्षा ऋतृ एण्ड ग्रुप द्वारा नागपुरी एवं खोरठा डांस, 06:30 बजे संध्या से 06:45 बजे संध्या तक अनुज्ञा शार्मा द्वारा लोकगीत, 06:45 बजे संध्या से 07:00 संध्या तक सिमरन डांस एकेडमी एण्ड ग्रुप चतरा द्वारा डांस, 07:00 बजे संध्या से 07:20 बजे संध्या तक अथर्व बक्सी द्वारा बॉलीवुड गायन, 07:20 बजे संध्या से 07:40 बजे संध्या तक दिवस कुमार धनबाद द्वारा बॉलीवुड गायन, 07:40 बजे संध्या से 07:50 बजे संध्या तक अभिषेक प्रधान द्वारा गायन, 07:50 बजे संध्या से 08:00 रात्रि तक आर्यन राय द्वारा गायन, 08:00 बजे रात्रि से 10:30 बजे रात्रि तक डॉ0 विष्णु सक्सेना, पदमिणी शार्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव एवं राजेश अग्रवाल द्वारा हास्य कवि एवं प्रेमगीत कवि, रात्रि 10:30 बजे समापन समारोह।
राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 में जिले के राज्य के व बॉलीवुड कलाकारों द्वारा अपने कलाओं का 19, 20 एवं 21 फरवरी 2025 को करेंगे प्रदर्शन।
महोत्सव में आएंगे ये कलाकार
विपिन मिश्रा एंव ग्रुप :- ये मिथिला के दरंभगा जिले के निवासी है। भारतीय संगीत में स्त्रोत गायन में पीएचडी किये है। अपने शंखवादन को स्तुत गायन एवं वैदिक गान शंखनाद का प्रयोग कर सम्पूर्ण भारतीय प्राचिन संगीत को पुर्नजागृत करने का एक लघु प्रयास किया है। भारत के माननीय प्रधान मंत्री जी के द्वारा इन्हे विशिष्ट सेवा सम्मान से अंलकृत किया है।
न्यू झारखण्ड कला संगीत सृजन केन्द्र झारखण्ड का लोकप्रिय क्षेत्रिय नागपुरी भाषा पर आधारित ग्रुप नृत्य प्रस्तुति।
नटराज कला केन्द्र चोगा, ईचागड : झारखण्ड का विश्व विख्यात शास्त्रीय छउ नृत्य की प्रस्तुति। यह नृत्य पुरुष प्रधान नृत्य है।
नीरज डांस एकेडमी, चतरा :- यह चतरा जिले के स्थानीय डांस ग्रुप है, जो नवदुर्गा माँ पर आधारित अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति करेंगे।
राजीव निगम :- कानपुर, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले राजीव निगम टीवी की दुनिया के पॉपुलर कॉमेडियंस में से एक हैं। 1998 में कॉमेडी शो, मूवर्स एंड शेखर्स के लेखन कर चुके है। राजीव ने 2006 में ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में हिस्सा लिया और सबको खूब हंसाया। इसके बाद वे कॉमेडी सर्कस और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे कॉमेडी शोज में दिखाई दिए। सबको हंसाने वाले राजीव ने रियल लाइफ में काफी स्ट्रगल देखा है। वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर विशेष पेशकश रोते-रोते हंसना सीखो के तहत हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी के तीन किस्से। यह एक महान हास्य कलाकार हैं जो अपनी कॉमेडी में व्यक्तिगत और विनोदी मोड़ जोड़ने के लिए जाने जाते हैं।
चंदन तिवारी - बिहार की मशहुर भोजपुरी लोकगायिका है। यह भारत सरकार के संगीत नाटक एकादमी द्वारा बिस्मिला खाँ युवा पुरूस्कार एवं बिहार सरकार से बिहार कला-सम्मान से सम्मानित है।
सलमान अली :- एक भारतीय गायक हैं। वह 2011 के सारेगामापा लिटिल चैंप्स में पहले रनर-अप थे। 2019 में, उन्होंने फिल्म सैटेलाइट शंकर के गीत जय हे के साथ पार्शव गायक के रूप में अपनी शुरुआत की। य ह इंडियम आयडल के 10वें सिजन के विजेता है एवं बॉलीवुड सिंगर है।
सुप्रिया कुमारी एण्ड ग्रुप : यह चतरा जिले के स्थानीय स्कूली बच्चे है, जो योगासन पर आधारित योग नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
साक्षी प्रिया दुबे यह चतरा जिले के उभरती स्थानीय शास्त्रीय/भजन /सुफी/गजल लोकगायिका है। ये युवा महोत्सव-2024 में जिले में प्रथम स्थान आई थी एवं विगत राजकीय ईटखोरी महोत्सव में भी अपने संगीत के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रही है।
नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस स्कूल, चतरा इस स्कूल में अनाथ व असहाय बच्चें पढ़ाई करते है, इन्होनें जिला स्तरीय युवा महोत्सव, 2025 में प्रथम स्थान प्राप्तकर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपना प्रस्तुति दिए थे और ये राजकीय ईटखोरी महोत्सव, 2025 में हनुमान चालिसा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
मानभूम सांस्कृतिक समिति, सरायकेला - झारखण्ड का पारम्परिक पाईका लोकनृत्य का प्रस्तुति करेंगे। इसे मुंडा समुदाय द्वारा प्रमुख रूप से किया जाता है। यह पुरूष प्रधान नृत्य है और इसमें नृतक रंगीन वस्त्र पहनते है।
रवि त्रिपाठी एण्ड ग्रुप एक प्रख्यात भारतीय पार्शवगायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता हैं। इन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियालिटी शो इंडियन आइडल (सीजन-2) से ख्याति मिली व बॉलीवुड गायन करते है।
जॉली मुखर्जी :- जॉली मुखर्जी एक भारतीय गायक हैं। वे बॉलीवुड के संगीत में माहिर हैं. जॉली मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों के लिए बैकिंग गायक के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने एयरलाइन ऑन-फ्लाइट परिचय के लिए संगीत लिखना शुरू किया।
वर्षा ऋतु एण्ड ग्रुप वर्षा रितु लकड़ा जिन्हें वर्षा लकड़ा के नाम से भी जाना जाता है, वह ज्यादातर नागपुरी और खोरठा एल्बम और फिल्मों में काम करती एक भारतीय अभिनेत्री हैं। हैं। ये 2002 से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। फिल्म मोर गांव मोर देश, मट्टी, धूमकुड़िया, परीक्षा और कर्मा धर्मा के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने भोजपुरी फिल्म, हिंदी सीरियल और में भी काम किया है। इन्हें 2008 में नागपुरी फिल्म चाहत के लिए सिने कला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया था।
अनुज्ञा शर्मा :- यह चतरा जिले के स्थानीय है, जो लोकगायिका की प्रस्तुति करेंगे।
सिमरन डांस एकेडमी एण्ड ग्रुप, चतरा यह चतरा जिले के स्थानीय डांस ग्रुप है। ये जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भी हिस्सा ले चुके हैं। राजकीय ईटखोरी महोत्सव, 2025 में शिव तांडव व शिव पार्वति विवाह की प्रस्तुति अपने नृत्य के माध्यम से करेंगे।
अथर्व बक्सी :- 12 वर्षीय अर्थव बक्शी ने अपनी गायिकी से देशभर में झारखंड का मान बढ़ाया है. उसने और अविर्भव ने सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 का खिताब अपने नाम कर लिया।
दिवस कुमार, धनबाद :- रामगढ़ के दिवस नायक इंडियन आइडल में सफल नहीं हुए, तो पेंटिंग से देश-विदेश में अपनी पहचान बनायी। दिवस के बनाये पेंटिंग अमेरिका और लंदन में बिक रही है। इंस्टाग्राम पर 'दिवस आर्ट' के नाम से देखी जा सकती है इनकी बनायी गयी पेंटिंग हालात चाहे जैसे भी हों, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। दिवस नायक ऐसे ही जुझारू लोगों में शामिल हैं। वर्ष 2019 में इंडियन आइडल सीजन-11 से पूरे देश में सुर्खियों बटोरनेवाले दिवस नायक टॉप 30 में पहुंचे थे. हालांकि, वे अगले राउंड में नहीं जा सके। गायन के क्षेत्र में सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी जिंदगी की राह मोड़ ली। उन्होंने अपने चित्रकारी के हुनर को तराशना शुरू किया।
अभिषेक प्रधान :- यह चतरा जिला के क्षेत्रीय भक्ति लोक गायक है। पुर्नजागरण फिल्म में पार्श्व गायक के रूप में अपने प्रस्तुति कर चुके है। ईटखोरी मंदिर में माई प्रबल दण्ड प्रचण्ड भुजबल स्तुति में कम्पोजर के रूप में अपना प्रस्तुति देंगे।
आर्यन रॉय :- यह चतरा जिला के स्थानीय गायक है, जो हिन्दी गानें का प्रस्तुति करते है। इनको जिला स्तरीय कलाकार चयन समिति, राजकीय ईटखोरी महोत्सव, 2025, चतरा के द्वारा इनका मनोबल / पहचान बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह का मंच देने का निर्णय लिया है।
डॉ० विष्णु सक्सेना, पदमिणी शर्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव एवं राजेश अग्रवाल :- ये सब कविता संसार व हास्य-व्यंग्य का एक जाना पहचाना नाम हैं एवं कवि सम्मेलनों में एक विशेष स्थान प्राप्त है। उनके गीतों व हास्य में प्रेम की विभिन्न मनःस्थितियों की सबल भावों के साथ लयात्मक अभियक्ति को बेहद पसंद किया जाता है और ये गीत व हास्य ही हैं जिन्होंने उनको अपनी परम्परा के समकालीन कवियों में विशेष स्थान दिलवाया है।