logo

झारखंड : ससुराल के गेट से चोरी हुई सीओ की सरकारी गाड़ी, अब आम लोगों का क्या होगा

WhatsApp_Image_2022-05-30_at_5_38_44_AM.jpeg

कोडरमा:
कोडरमा जिला के चंदवारा अंचल अधिकारी की सरकारी गाड़ी चोरी हो गई है। खबर है कि सरकारी गाड़ी डोमचांच थाना क्षेत्र के समुद्री आहर से चोरी हुई है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस कोडरमा गिरिडीह मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला कर कुछ सुराग पाने की कोशिश कर रही है।


 ससुराल गए हुए थे सीओ राम रतन 

जानकारी के अनुसार सीओ राम रतन बरनवाल रविवार को अपने ससुराल गए हुए थे। जहां उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी ससुराल के गेट पर लगाई थी। सोमवार सुबह देखा तो गाड़ी वहां नहीं थी। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रविवार को अंचल अधिकारी के सरकारी ड्राइवर ने सीओ रामरतन वर्णवाल को ससुराल छोड़ा था और उनके ससुराल के बाहर कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग के किनारे गाड़ी खड़ी की थी। घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर ड्राइवर ने गाड़ी की चाबी सीओ के सुपुर्द कर दी थी।


पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
इन दिनों में कोडरमा में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो सरकारी गाड़ी की चोरी करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। इधर सीओ की सरकारी गाड़ी खोजना और चोरों को पकड़ना डोमचांच पुलिस के लिए भी एक चुनौती बनी हुई है। जब सरकारी नुमाइंदे ही चोरों की जद में हैं तो आम लोगों का क्या होगा, ये चिंता का विषय है।