द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों और पंचायत भवनों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर गोड्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी किए गए भारी मात्रा में सरकारी सामान बरामद किए गए हैं।
लगातार हो रहे चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, गोड्डा पुलिस अधीक्षक ने अज्ञात चोरों की धरपकड़ के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे। तकनीकी शाखा और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि महागामा थानांतर्गत ग्राम दियाजोरी में कुछ अपराधी चोरी के सामान छुपा कर रखे हुए हैं। इस सूचना पर महागामा, मुफ्फसिल, बलबड्डा, मेहरमा और पथरगामा थाना के पुलिस पदाधिकारियों को मिलाकर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।.jpg)
गठित दल ने महागामा के ग्राम दियाजोरी में सिकंदर अंसारी और शौकत अंसारी के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सरकारी स्कूलों और पंचायत भवनों से चोरी किए गए सामानों के साथ-साथ, सिकंदर अंसारी के घर से एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया।.jpeg)
गिरफ्तार किए गए सिकंदर अंसारी और शौकत अंसारी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर कांड में संलिप्त चार अन्य अभियुक्तों- अशफाक अंसारी, एनामूल अंसारी, बिनय कुमार जायसवाल, और गोपाल यादव को भी गिरफ्तार किया गया। इन सभी की निशानदेही पर मेहरमा थाना क्षेत्र से विभिन्न कांडों में चोरी गए सामानों को जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है साथ ही बयान के आधार पर अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
इन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
1. सिकंदर अंसारी उम्र 25 वर्ष, पिता- सहजान अंसारी, ग्राम दियाजोरी, थाना- महागामा
2. शौकत अंसारी, उम्र 26 वर्ष, पिता- बुखारी अंसारी, ग्राम दियाजोरी, थाना- महागामा
3. अशफाक अंसारी, उम्र 20 वर्ष पिता- इस्लाम अंसारी, ग्राम दियाजोरी, थाना- महागामा
4. एनामूल अंसारी, उम्र 24 वर्ष, पिता- असलम अंसारी, ग्राम- मंडरो, थाना- ठाकुरगंगटी
5. बिनय कुमार जायसवाल, उम्र 40 वर्ष, पिता- रामदेव जायसवाल ग्राम भगैया, थाना- मेहरमा।
6. गोपाल यादव, उम्र 27 वर्ष, पिता- निरो यादव, ग्राम- महुआरा, थाना-महागामा सभी जिला- गोड्डा
ये सामग्री किये गए जब्त
1. अवैध देशी कट्टा- 01
2. 08 mm का गोली (मिसफायर)- 03
3. HP कंपनी का टैब 03
4. Acer कंपनी का थीन क्लाइड- 09
5. विभिन्न कंपनी का मॉनिटर 10
6. Acer कंपनी का की बोर्ड 11
7. Acer कंपनी का माउस 10
8. Zebronics कंपनी का हेडफोन- 01
9. Networking Wire- 10
10. Adopter-09
11. ग्रे कलर प्रिंटर केबल- 01
12. चार फीट का लोहे का सबल- 01
13. तीन फीट का लोहे का सबल 01
14. आरी ब्लेड- 01
15. Scorpio JH18L-9749
16. Maruti Zeta Car JH10CD-1118
17. विभिन्न कंपनी का बैट्री- 05
18. विभिन्न कंपनी का इन्वर्टर 02
19. विभिन्न कंपनी का प्रिंटर- 04
20. LED T.V-01
21. बायोमिट्रिक थंब मशीन 01
22. CPU-01
23. मोटर सटार्टर CRI कंपनी का 01
इन धाराओं पर मामला दर्ज
1. बलबड्डा थाना कांड सं0-05/25. दिनांक-17.01.2025, धारा-305 (e) बीएनएस।
2. बलबड्डा थाना कांड सं0-07/25, दिनांक-29.01.2025, धारा-305 (c) बीएनएस।
3. बलबड्डा थाना कांड सं0- 75/25, दिनांक-18.11.2025, धारा-305 (e)/324 (3) बीएनएस।
4. महागामा थाना कांड सं० 37/25, दिनांक 17.02.2025, धारा-303(2) बीएनएस।
5. मेहरमा थाना कांड सं0 17/25, दिनांक 29.01.2025, धारा-303 (2) बीएनएस।
6. मुफस्सिल थाना कांड सं0- 204/25, दिनांक-21.11.2025, धारा-305/331 (4) बीएनएस।
7. पथरगामा थाना कांड सं0- 178/25, दिनांक-25.11.2025, धारा-305/331 (2) बीएनएस।
8. पथरगामा थाना कांड सं0 179/25, दिनांक 27.11.2025, धारा-305/331 (2) बीएनएस।