logo

चाईबासा में गीता कोड़ा ने नामांकन दाखिल किया, बाबूलाल मरांडी भी रहे मौजूद

जोीमपो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
चाईबासा से एनडीए की तरफ से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा ने पर्चा दाखिल कर दिया। पर्चा दाखिल करने के दौरान गीता कोड़ा के साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री  कर्मवीर सिंह, पूर्व सीएम मधु कोड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे। चाईबासा संसदीय सीट पर 13 मई को मतदान है। गीता कोड़ा चाईबासा गांधी मैदान से पदयात्रा करते हुए डीसी ऑफिस पहुंची। इस दौरान सैंकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ थे। बता दें कि गीता कोड़ा का इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी से सीधा मुकाबला है। जोबा मांझी 23 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बता दें कि झारखंड में 26 फरवरी 2024 को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। पार्टी की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। गीता कोड़ा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं। गीता कोड़ा सिंहभूम से सांसद हैं। 

साए की तरह साथ थे मधू कोड़ा

गीता कोड़ा और पूर्व सीएम मधु कोड़ा पहले चाईबासा के गांधी मैदान पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गीता कोड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा शुरू की। इस दौरान पूर्व सीएम मधु कोड़ा पदयात्रा के आगे आगे चलते हुए ट्रैफिक क्लियर कराते हुए भी नजर आए। मधु कोड़ा ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। वो पदयात्रा के दौरान गीता कोड़ा के साथ साए की तरह रहे। पदयात्रा आगे खूंटकटी मैदान में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।

साल 2018 में कांग्रेस में शामिल हुईं थीं गीता कोड़ा 

गीता कोड़ा सिंहभूम से लोकसभा पहुंचने वाली पहली सांसद हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी और तत्कालीन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को हराया था। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में लक्ष्मण गिलुवा ने गीता कोड़ा को हराया था। वहीं 2009 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में गीता कोड़ा ने 25 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. उस समय उन्होंने झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक होने का रिकॉर्ड भी उनके नाम किया था. गीता कोड़ा की उस समय उम्र 25 साल थी. साल 2018 में गीता कोड़ा कांग्रेस में शामिल हुईं थीं।

Tags - Geeta Koda nomination Geeta nominated Singhbhum candidate Geeta Madhu Koda