रांची
झारखंड में विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश बीजेपी ने 4 नये प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। पार्टी ने पूर्व सांसद गीता कोड़ा, प्रदीप सिन्हा, चाईबासा से अजय शाह और जमुआ गिरिडीह से विजय चौरसिया को पार्टी का प्रवक्ता बनाया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इनकी नियुक्ति की है। उनके निर्देश के बाद पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पत्र जारी कर इनकी नियुक्ति की घोषणा की है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।