द फॉलोअप डेस्क
जगन्नाथपुर से NDA की प्रत्याशी गीता कोड़ा ने JMM पर प्रहार करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि- छी छी, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने "हो" समाज सहित पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है। एक निर्भीक आदिवासी बेटी के लिए मां की गाली तक दे डाली। उसकी मां के चरित्र पर कीचड़ उछाल दिया। और कितना गिरेंगे हेमंत बाबू? ये बयान आदिवासियों के प्रति झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर की नफरत को बयान करता है। "हो" समाज और पूरे आदिवासी समाज का ये अपमान का बदला पूरा आदिवासी समाज लेकर रहेगा। हमने तो सुना था, मुख्यमंत्री के पद पर बैठा व्यक्ति राजधर्म निभाता है। परंतु यहां तो उसकी पार्टी एक आदिवासी "हो" समाज की बेटी का चरित्र हनन करने में लगे हैं। शर्मनाक।
छी छी
— Geeta kora (@Geetakora1) November 7, 2024
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने “हो” समाज सहित पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है। एक निर्भीक आदिवासी बेटी के लिए मां की गाली तक दे डाली। उसकी मां के चरित्र पर कीचड़ उछाल दिया।
और कितना गिरेंगे हेमंत बाबू?
ये बयान आदिवासियों के प्रति झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर की नफरत को बयान… https://t.co/riOY0iJgs6
बता दें कि झारखंड की माउंटेन बाइकर कंचन उगुरसंडी ने एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें JMM पूर्वी सिंहभूम के अकाउंट से आपत्तिजनक बातें कही गई थी। इसी के जबाव में गीता कोड़ा ने एक्स पर JMM को घेरा है। 