logo

गढ़वा में टीचर ने उतरवा दिया बच्चों का कलावा और लॉकेट? अभिभावकों की शिकायत पर विभाग ने बिठाई जांच, जानें पूरी बात!

WhatsApp_Image_2026-07-08_at_4_49_19_PM.jpeg

गढ़वा 
गढ़वा जिले के रमकंडा के सरकारी स्कूल में उतरवा दिया गया बच्चों का कलावा और लॉकेट, गाय का गोबर खाने का बना रहा है मुस्लिम शिक्षक बच्चो पर दबाव, छात्र -छात्राओं का चेक करते है गंजी, कहते है बच्चो बोलो अल्लाह हु अकबर, बच्चो के मुंह से यह सुन अभिभावकों ने किया स्कूल मे जमकर हंगामा, जांच करने पहुंची जिला से शिक्षा विभाग की टीम।जबरन धार्मिक नारे लगवाने और अभद्र व्यवहार
रमकंडा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय रमकंडा में अरबी भाषा के शिक्षक अमिदुल्ला अंसारी पर छात्र-छात्राओं के साथ अनैतिक व्यवहार और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों के हाथों में बंधा धार्मिक कलावा (रक्षा सूत्र) उतरवाया गया और गले से लॉकेट निकलवा दिए गए। इसके अलावा, बच्चों से जबरन बच्चो से अल्ल्हा हु अकबर का नारा लगवाने, आपत्तिजनक जांच करने, धार्मिक आस्था पर टिप्पणी करने और यहां तक कि गोबर खाने के लिए दबाव बनाने तथा मारपीट करने जैसे संगीन आरोप भी लगाए गए हैं। आरोपी शिक्षक के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
इस घटना के सामने आते ही आक्रोशित अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ जमकर हंगामा किया। विरोध को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक हर्ष ज्योति शुक्ला ने तुरंत मामले की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) ने मामले पर तत्काल संज्ञान लिया और जांच के निर्देश जारी किए। 
जांच के लिए ADPO के नेतृत्व में टीम गठित
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शिक्षा विभाग द्वारा एडीपीओ (ADPO) और क्षेत्र शिक्षा प्रसार अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर रमकंडा भेजा गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जांच टीम की रिपोर्ट आते ही मामले की वास्तविक स्थिति साफ हो जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी शिक्षक का पक्ष आधिकारिक रूप से आना बाकी है और विभाग की जांच जारी है।
 

Tags - Garhwa Ramkanda School Jharkhand Education Teacher Controversy Jharkhand News