logo

गढ़वा में चलती बाइक में लगी आग, कूदकर युवक ने बचाई जान

Screenshot_2026-05-12_234509.jpg

गढ़वा

झारखण्ड के गढ़वा जिले में कल मंगलवार को चलते बाइक मे लगी आग, बाल बाल बचा बाइक सवार, मौके पर अफरा तफरी का माहौल, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, जलकर राख हुआ बाइक, घटना सदर थाना पास की।

गढ़वा में चलती बाइक बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा युवक
गढ़वा जिला में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आसमान से मानो आग बरस रही हो। इसका ताज़ा उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला, जब सदर थाना के पास चलते-चलते एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा और बाल-बाल बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना के पास एक बाइक में आग लग गई है। आग बुझाने के लिए टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags - Garhwa News Jharkhand Heatwave Bike Fire Breaking News Local News