logo

गढ़वा में मुहर्रम को लेकर पुलिस का मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था का किया गया अभ्यास

g_drill.JPG

गढ़वा 

गढ़वा पुलिस केंद्र स्थित परेड ग्राउंड में मुहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था को बनाये रखने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक (SP) आशुतोष शेखर के आदेशानुसार गढ़वा पुलिस केंद्र के  परिचारी प्रवर संदीप कुमार के नेतृत्व में एक विस्तृत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के दौरान बलवा ड्रिल, दंगाइयों को नियंत्रित करने और किसी भी आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया गया।

किसी भी अप्रिय स्थिति का तत्काल नियंत्रण सुनिश्चित

मॉक ड्रिल के दौरान गढ़वा, रंका, श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में तैनात QRT की टीम, IRB की TG दस्ता एवं जिला सशस्त्र बल के जवानों ने भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील हालात में त्वरित कार्रवाई, आपसी समन्वय और कानून-व्यवस्था बनाये रखने की रणनीतियों का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य मुहर्रम के दौरान संभावित अफवाहों, भीड़भाड़ और किसी भी अप्रिय स्थिति का तत्काल नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान गढ़वा पुलिस केंद्र के  परिचारी प्रवर संदीप कुमार के द्वारा जवानों को मुहर्रम पर्व के दौरान अलर्ट रहने, सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश भी दिया गया। इस दौरान परिचारी सतपाल सिंह एवं स0अ0नि0 दधिबल सिंह भी मौजूद रहे एवं जवानों को निर्देशित किया।

Tags - Muharram Security Law and Order Mock Drill Riot Control Drill Jharkhand Police