logo

गढ़वा में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, एक की मौत, कई घायल

Screenshot_2026-05-03_1104421.jpg

गढ़वा
गढ़वा जिले मे भूमि विवाद में पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत और कई घायल, हरिहरपुर ओपी के भेलवाखांड़ी गांव में रात 10 बजे हुई घटना, पुलिस ने इस मामले मे कई लोगो गिरफ्तार की है वंही पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गांव में गोतिया पक्षों के बीच सड़क मार्ग को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई।इस घटना में जोखन राम, उनकी पत्नी सन्तोषी देवी और बड़ा बेटा नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले भवनाथपुर CHCमें भर्ती कराया गया, जहां से जोखन राम की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने की कार्रवाई, कई लोग हिरासत में
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद का कारण जमीन से होकर गुजरने वाला सड़क निर्माण कार्य था। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags - Garhwa LandDispute ViolentClash PoliceActionJharkhand