logo

झारखंड में 26 वर्षों में हुआ ट्रेज़री घोटाला, सबकी होगी जांच; दोषियों की खैर नहीं- राधाकृष्ण किशोर

ूोो.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गढ़वा में दो बड़े मुद्दों पर बयान दिया। राज्य में इन दिनों ट्रेजरी घोटाला और उत्पाद सिपाही भर्ती कथित पेपर लीक मामला चर्चा में है। मंत्री ने कहा कि सरकार दोनों मामलों में गंभीर है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


ट्रेजरी घोटाला पर सरकार का रुख
मंत्री ने बताया कि झारखंड में अब तक 30 से 40 करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले सामने आए हैं, जिनमें बोकारो और हजारीबाग के मामले शामिल हैं। मुख्यमंत्री से इस विषय पर बातचीत हो चुकी है और सरकार पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि 24 जिलों के 33 ट्रेजरी की जांच की जाएगी और दोषियों की चल अचल संपत्ति जब्त कर राशि की रिकवरी की जाएगी। सरकार का लक्ष्य एक एक पैसा ट्रेजरी में वापस जमा कराना है।


उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला
उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले पर मंत्री ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है और यह मामला उनके विभाग से संबंधित नहीं है। फिर भी उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और पूरी पारदर्शिता के साथ जांच होनी चाहिए ताकि युवाओं के भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो।

 

Tags - Jharkhand corruption treasury scam government statement recruitment exam paper leak administration