द फॉलोअप डेस्क:
Jharkhand News: गढ़वा (Garhwa) शहर के अति व्यस्त रंका मोड़ (Ranka) स्थित होटल उजाला (Hotel Ujala Garhwa) के एक कमरे में मंगलवार को 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ओड़नार गांव निवासी राजन तिवारी (Rajan Tiwari) के रूप में हुई है। राजन वाहन सीज करने का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
झारखण्ड की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें: Ranchi News : स्टेट लाइब्रेरी में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट मानी जा रही वजह
रात में साथियों संग ठहरा था युवक, सुबह मिला अचेत
जानकारी के अनुसार, राजन तिवारी सोमवार की रात अपने साले संजय तिवारी, जो चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव का रहने वाला है, तथा गढ़वा थाना क्षेत्र के पोटमा गांव निवासी शुभम तिवारी और खजूरी गांव निवासी सूरज पासवान के साथ होटल उजाला में ठहरा था। बताया जा रहा है कि रात में सभी ने कमरे में शराब का सेवन किया और इसके बाद सो गए। मंगलवार की सुबह संजय तिवारी की नींद खुली तो उसने राजन को बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसने राजन को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उसने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।
.jpeg)
पुलिस जांच में जुटी, दो साथी फरार
सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की गई। बताया जा रहा है कि राजन के साथ कमरे में ठहरे दो अन्य साथी घटना के बाद वहां से चले गए थे। उनके अचानक गायब होने को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। युवक की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस शराब के सेवन, किसी बीमारी समेत मौत से जुड़े अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: साहिबगंज में CSP से 2.45 लाख रुपये चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार