logo

मजदूरी कर बहन ने खरीदा था फोन, भाई ने डांट लगाई तो खा लिया जहर

मजदूरी कर बहन ने खरीदा था फोन, भाई ने डांट लगाई तो खा लिया जहर

गढ़वा
गढ़वा जिले रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द गांव में 19 वर्षीय युवती ने भाई की डांट से आहत होकर जहर खा लिया। जानकारी के अनुसार, रघुवीर उरांव की बेटी अंतू कुमारी मजदूरी कर पाई-पाई जोड़ रही थी। अपनी कमाई से उसने एक मोबाइल खरीदा था। जब वह मोबाइल लेकर घर पहुंची, तो उसके बड़े भाई ने उसे डांटा। भाई की डांट अंतू को अच्छी नहीं लगी। उसने कीटनाशक पी लिया। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में है। 


 

Tags - Garhwa Jharkhand Poison Case Family Issue Youth Incident Health News