रांची
भाजपा (BJP) के झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री (National General Secretary) गजेंद्र सिंह पटेल ने अमर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचकर उनकी प्रतिमा को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी (State In-charge) के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और जनजातीय समाज (Tribal Community) के अधिकारों के लिए उनके योगदान को स्मरण किया गया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की धरती पर आना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा के वंशजों सुखराम मुंडा एवं बुधराम मुंडा से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद लिया। इस दौरान झारखंड प्रदेश के सह-प्रभारी (Co-In-charge) द्वय क्रमशः छत्तीसगढ़ में मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (Mineral Development Corporation) के अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) की सदस्य निवेदिता सिंह तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (State President) आदित्य साहू भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इन्होंने किया संबोधित
मौके पर प्रदेश प्रभारी पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज भाजपा की प्राथमिकता है, जनजातीय समाज का कल्याण सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज की उन्नति के लिए बहुत कुछ किया है। धरती आबा बिरसा मुंडा की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान को देश जाने इसके लिए उन्होंने उनके जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। जनजातीय समाज की एक बेटी को राष्ट्रपति बनाया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार हम जब किसी काम की शुरुआत करते हैं तो भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। यह इसी परंपरा का हिस्सा है। झारखंड़ भाजपा सह- प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का निवासी होने के नाते इस राज्य की हर राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी रहती है। झारखंड़ भाजपा का संगठन मजबूत है, यह और मजबूत होगी और 2029 में झारखंड़ में भाजपा की सरकार बनेगी, इसका संकल्प लेकर काम करेंगे। झारखंड़ भाजपा की सह-प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली ग्राम उलीहातु पहुँचकर उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया। भगवान बिरसा मुंडा जी का त्याग, संघर्ष और साहस सदैव हम सभी को राष्ट्र, समाज और जनजातीय गौरव के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

कड़िया मुंडा से मिलकर प्रदेश प्रभारी ने लिया मार्गदर्शन
झारखंड प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी द्वय ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही उनका कुशलक्षेम जाना। प्रदेश प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सह मुखिया फागु मुंडा के घर पहुंचकर पारंपरिक भोजन किया और परिवारजनों से आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उराँव, बिरंची नारायण, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, सुनीता सिंह, शालिनी बैसिखियार, योगेंद्र प्रताप सिंह, संदीप वर्मा, सूरज शाहदेव, तारिक इमरान, सतीश सिन्हा, कोचे मुंडा, राहुल शाहदेव, आंनद कुमार, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रियंक भगत सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
.jpeg)