logo

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय बोले, मौका मिला तो जमशेदपुर पूर्वी से लडूंगा चुनाव

dr_ajay.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस के पूर्व प्रवेश अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार ने कहा है कि अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह चुनाव लड़ेंगे। डॉ अजय कुमार ने कहा पार्टी द्वारा अगर मौका मिला तो मैं जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव लडूंगा। ये बातें उन्होंने रविवार को धतकीडीह के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही डॉ.अजय कुमार ने न्यूनतम मजदूरी पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। 


जनता के हितों के लिए हमेशा तत्पर 
डॉ अजय ने आगे कहा कि यह पार्टी को तय करना है कि वे चुनाव लड़ेंगे या संगठन का कामकाज संभालेंगे। वे जमशेदपुर की जनता के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और आगे भी सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। अजय ने कहा कि जमशेदपुर की जनता से उनका पुराना लगाव है। वे हमेशा जनता के बीच रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा मार्च में ही न्यूनतम मजदूरी लागू की गई है। इसके बाद भी यहां की कंपनियां, व्यापारिक क्षेत्र, औद्योगिक कंपनियों द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है।


न्यूनतम मजदूरी पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
न्यूनतम मजदूरी के संबंध में डॉ. अजय ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पत्र लिखा है। मांग की है कि जल्द कंपनियों एवं औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों एवं मजदूर संगठनों की बैठक बुलाकर इसे लागू कराएं। औद्योगिक संगठन के माध्यम से उनके प्रतिनिधियों को तलब करें और बातचीत कर जानने का प्रयास करें कि उद्योग चलाने में उन्हें कहां परेशानी हो रही है। जरूरत पड़ने पर उद्योगों को भी राहत दें, ताकि वे न्यूनतम मजदूरी देने में सक्षम बने रहें। उन्होंने कहा कि यदि न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है तो ऐसे में मजदूर अपने क्षेत्र के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं।

Tags - JharkhandJharkhand newsFormer Congress President Dr. Ajay KumarJharkhand vidhansabha election 2024